अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2022 में bitcoin4buying

आइये आज जानते हैं अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2022 में जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दुनियाभर में अमेरिका एक पावरफुल देश के रूप में जाना जाता है टेक्नोलॉजी हो या धन दौलत अमेरिका सभी क्षेत्रों में सबसे आगे है। क्षेत्रफल हो या जनसंख्या इन क्षेत्रों में भी USA की गिनती टॉप देशों में होती है अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर अमेरिका इतना अमीर और आधुनिक देश कैसे बन गया है तो इसमें सबसे मुख्य चीज है। पैसा चूँकि USA की कंपनी दुनियाभर में व्यापार करती हैं ऐसे में यह कंपनी दुनिया से कमाई करके अपने देश को टैक्स के रूप में देती रहीं हैं पैसे से पैसे कैसे कमाते हैं इसका सबसे अच्छा उदाहरण आपको अमेरिका में देखने को मिलेगा।

अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है

क्योंकि अमेरिका की कंपनी अपने धन का एक हिस्सा टेक्नोलॉजी और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खर्च करती हैं इससे दुनिया को आधुनिक बनाने में सहायता होती है। जैसे आज आप जिस इंटरनेट का इस्तेमाल करके इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं वह USA की देन है क्योंकि इंटरनेट का आविष्कार अमेरिका ने ही किया था। इसी तरह कंप्यूटर मोबाइल जैसे महत्वपूर्ण डिवाइस भी अमेरिकी कंपनियों ने ही विकसित किये हैं। एक तरह से अमेरिकी कंपनियां दुनिया में राज कर रही हैं और यह दुनिया से पैसा कमाकर अपने देश को आधुनिक और विकसित बना रही हैं।

अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है

आपको बता दे कि अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी वालमार्ट है जो मुख्य रूप से रिटेल का बिजनेस करती है वालमार्ट का औसतन रेवेन्यू 514 बिलियन यूएस डॉलर है। इसके साथ ही वालमार्ट में दुनियाभर के करीब 22 लाख कर्मचारी काम करते हैं जो कि इसे अपने आप में एक बड़ी कंपनी बनाते हैं। वालमार्ट कंपनी साल 2014 से ही अमेरिका और पूरी दुनिया में बादशाहत कायम किये हुए है हालही में इन्होने भारत की दिग्गज कंपनी फ्लिप्कार्ट को खरीदा है।

वालमार्ट कंपनी के फाउंडर सैम वॉल्टन है जिन्होंने खरीददारी के तरीके को एक नया आयाम दिया है वालमार्ट को दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बनाने वाले सैम वॉल्टन ने अपने करियर की शुरुआत सेल्स ट्रेनी से की थी और वर्तमान समय में उनकी कंपनी 500 बिलियन डॉलर के पार पहुँच चुकी है। वालमार्ट के करीब 12 हजार रिटेल स्टोर दुनियाभर के 28 देशों में मौजूद हैं।

अमेरिका की 5 सबसे बड़ी कंपनी

चलिए अब आपको यूनाइटेड स्टेट्स की टॉप 5 कंपनी के बारे में बताते हैं जो अलग अलग क्षेत्रों से आती हैं लेकिन यह रेवेन्यू में टॉप पर हैं।

1. वालमार्ट

अगर भारत की बात करे तो पहले ज्यादातर भारतीय वालमार्ट के बारे में नहीं जानते थे क्योंकि यहाँ ऑनलाइन शॉपिंग में अमेज़न और फ्लिप्कार्ट को ही जाना जाता था। लेकिन जब वालमार्ट ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिप्कार्ट को खरीदा तो अधिकतर लोग वालमार्ट को जानने लगे हैं ऐसा नहीं है कि वालमार्ट सिर्फ फ्लिप्कार्ट से ही पहचानी गयी है क्योंकि वालमार्ट के दुनियाभर में 12000 से भी अधिक रिटेल स्टोर हैं और यह अमेरिका की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है।

2. माइक्रोसॉफ्ट

यह कंपनी किसी पहचान की मोहताज नहीं है क्योंकि आपने अगर कंप्यूटर या मोबाइल चलाया है तो आपको भी पता होगा कि दुनिया के अधिकतर कंप्यूटर विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम से चलते हैं जो माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का मुख्य प्रोडक्ट है। इस कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स हैं जिनका नाम वर्ल्ड के सबसे अमीर आदमियों में आता है माइक्रोसॉफ्ट में करीब 1.50 लाख रेगुलर कर्मचारी हैं बिल गेट्स ने इस कंपनी की स्थापना 4 अप्रेल 1975 को की थी।

3. एप्पल

अमीर आदमियों में एक चीज कॉम्मन देखी गयी है जो ये है कि अमीर लोग शोऑफ के लिए एप्पल के महंगे से महंगे स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस इस्तेमाल करना पसंद करते हैं एप्पल कंपनी न केवल अमेरिका बल्कि अपने महंगे डिवाइस के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती है। अब ऐसा बिलकुल मत सोचना कि एप्पल के प्रोडक्ट सिर्फ महंगे होते हैं क्योंकि यह जितने पैसे चार्ज करते हैं उतने ही क्वालिटी फीचर भी प्रदान करते हैं। एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके निधन के बाद भी कंपनी नई बुलंदियों को छू रही है फिलहाल इस कंपनी में 137000 कर्मचारी हैं।

4. अमेज़न

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपने कभी न कभी अमेज़न से सामान ऑर्डर किया होगा लेकिन क्या आपको पता है शुरू में अमेज़न कंपनी सिर्फ किताब बेचा करती थी लेकिन जैसे जैसे दुनियाभर में इंटरनेट फैलता गया उसी के साथ अमेज़न का व्यवसाय भी बढ़ता गया क्योंकि अमेज़न के फाउंडर जेफ़ बेजोस ने अपनी कंपनी को ई-कॉमर्स साईट में बदल दिया था। अपने शुरूआती जमाने में अमेज़न एकलौती वेबसाइट थी जिससे आप ऑनलाइन सामान ऑर्डर कर सकते थे वर्तमान में तो हजारों ई-कॉमर्स वेबसाइट आ गयी हैं लेकिन अमेज़न आज भी सबसे ऊपर है।

5. गूगल

अब गूगल के बारे में कौन नहीं जानता अगर आप ये पोस्ट पढ़ रहे हैं तो इसके ज्यादा चांस है कि आपने पहले गूगल पर सर्च किया होगा और फिर इस आर्टिकल तक पहुंचे होंगे। वैसे तो गूगल एक सर्च इंजन है जो आपसे सर्च करने के कोई पैसे नहीं लेता लेकिन गूगल अपने दूसरे प्रोडक्ट्स से काफी पैसा कमाता है जो कहीं न कहीं सर्च इंजन से जुड़े हुए हैं। गूगल की शुरुआत लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने साल 1998 में की थी और यह अमेरिका की टॉप 5 कंपनियों में शुमार है।

तो अब आप जान गए होंगे कि अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2022 में वैसे देखा जाए तो ज्यादातर कंपनियां किसी आईडिया या इन्वेंशन पर टिकी हैं क्योंकि कंपनी का अर्थ ही होता है सेवाएं प्रदान करना। अगर कंपनी अपने ग्राहकों को क्वालिटी सर्विस प्रदान करती है तो इससे कंपनी में ग्रोथ होने की संभावना बढ़ जाती है। जैसे अमेज़न ने अपने ग्राहकों को घर बैठे उनका सामान पहुँचाया है जबकि गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी दुनिया को आधुनिक बनाने में अहम रोल अदा कर रही हैं तो उम्मीद करते हैं आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा।

ये भी पढ़े –