1 Million में कितना होता है? मिलियन कितने लाख के बराबर bitcoin4buying

भारत में इंटरनेट आए हुए काफी साल हो चुके हैं मगर 2016 के बाद से ही ज्यादातर लोगों ने इसका इस्तेमाल करना शुरू किया है उसी के बाद फेसबुक इंस्टाग्राम यह यूट्यूब यहां पर आपको एक शब्द ज्यादातर दिखाई दे जाता होगा जिसे Million कहा जाता है आखिर इस शब्द का मतलब क्या होता है आज के इस पोस्ट में हम लोग 1 Million में कितना होता है? तथा एक मिलियन में कितने जीरो होते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी पता करेंगे.

तो अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो कि अक्सर YouTube Video के Thumbnails में लिखे हुए 530 Million Views को देखकर हमेशा यही सोचते हैं कि आखिर इस Million का अर्थ क्या होता है अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो वहां पर आप लोगों ने 5K Likes 2k Comments कुछ इस प्रकार से ही इस तरह के K या M जैसे शब्द लिखे हुए देखे ही होंगे.


1M meaning in Hindi

इनमें से हमें M का मतलब तो समझ में आ जाता है कि Million होता है मगर भारतीय गणना के अनुसार एक मिलियन का मतलब कितना होता है यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है तो आइए हम अपने इस पोस्ट के अंदर इसी के बारे में आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं.

1 Million कितना होता है? 

बहुत सारे लोगो का सवाल होता है की 1 million में कितना होता है? तो इसका जवाब आपको यहाँ पर विस्तार से मिलेगा. मिलियन को हिंदी में 10 लाख कहते हैं तो आप लोगों का प्रश्न यह था कि एक मिलियन कितना होता है तो इसका जवाब यह है कि एक मिलियन 10 लाख के बराबर होता है और इसे अंकों में हम कुछ इस प्रकार 1,000,000 से लिख सकते हैं और 1 Million में छह जीरो होते हैं. Million को सरल तरीके से लिखने के लिए कई जगहों पर आपको यह केवल M लिखा हुआ मिल जाता है और इसका अर्थ भी 10 लाख के बराबर होता है यदि आपको कहीं पर  5M लिखा हुआ दिखाई दे तो उसका मतलब आप यह समझ लीजिए कि वह 50 Lakh लिखा हुआ है.

Indian Counting Number System Chart

भारत में गिनती या गणना किए जाने के लिए Indian Counting Number System चलता है जिसे हम सरल भाषा में इकाई दहाई सैकड़ा हजार इत्यादि के नाम से भी जानते हैं तो नीचे हमने आपको एक चार्ट बनाकर तैयार किया है जिसे देख कर आप यह बहुत अच्छे से समझ सकते हैं की 1 लाख किसे कहते हैं और 10 लाख या 10 करोड़ में कितनी जीरो होते हैं.

आप लोगों को इन सभी चीजों की बिल्कुल भी पहचान नहीं है या आप अपने बच्चों को इनके बारे में सिखाना चाहते हैं तो उन्हें आप यह चार्ट दिखा सकते हैं इसको देख कर कोई भी आसानी से हिंदी गिनती को अच्छे से सीख सकता है.

हिंदी में पहचान इंग्लिश में पहचान डिजिट में पहचान जीरो
इकाई Unit 1  
दहाई Ten 10 1
सैकड़ा Hundred 100 2
हजार Thousand 1000 3
दस हजार Ten Thousand 10000 4
लाख Hundred Thousand 100000 5
दस लाख One Million 1000000 6
करोड़ Ten Million 10000000 7
दस करोड़ One Hundred Million 100000000 8
अरब One Billion 1000000000 9
दस अरब Ten Billion 10000000000 10
खरब Hundred Billion 100000000000 11
दस खरब One Trillion 1000000000000 12
नील Ten Trillion 10000000000000 13
दस नील Hundred Trillion 100000000000000 14
पदम One Quadrillion 1000000000000000 15
दस पदम Ten Quadrillion 10000000000000000 16
शंख Hundred  Quadrillion 100000000000000000 17
दस शंख Quintillion 1000000000000000000 18

1M किसे कहते है?

आज के इस मॉडर्न युग में लोग अपनी भाषाओं में बदलाव लाते रहते हैं जैसे कि 10,000 (दस हज़ार) या 1,000 (एक हज़ार) को कुछ लोग 10K या 1K कहना ज्यादा पसंद करते हैं तो अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो कि समय के साथ-साथ खुद में बदलाव करना चाहते हैं. आप भी इन शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं मगर समस्या यह आती है कि आपको मालूम ही नहीं होता है कि 1K Means क्या होता है या फिर 1M Meaning क्या होता है तो उससे संबंधित हमने आपको नीचे एक चार्ट बना कर अच्छे से समझाने की कोशिश की हुई है.

अगर आपको इस तरह के शब्दों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप इन्हें देख सकते हैं उससे आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी चार्ट में हमने आपको 1K का मतलब भारतीय रुपए के तौर पर समझाया हुआ है.

K, M, Billion, Trillion Indian 
1K 1,000 रुपए
10K 10,000 रुपए
100K 1 लाख रुपए
1 Million 10 लाख रुपए
10 Million 100 लाख रुपए / 1 करोड़ रुपए
100 Million 10 करोड़ रुपए
1 Billion 100 करोड़ रुपए / 1 अरब / 1000 मिलियन रुपए
10 Billion 1000 करोड़ रुपए
100 Billion 10,000 करोड़ रुपए
1 Trillion 1000 बिलियन रुपए / 10 खरब रुपए
10 Trillion 1 मिलियन बिलियन रुपए

Example:

बहुत बार अपने देखा होगा की Facebook post, YouTube video views और Like में आपको 1M, 2M, और इसी तरह यह 999M तक होता है. इसके बाद संख्या काउंटिंग बदल जाता है और फिर मिलियन के बाद बिलियन में काउंट होने लगता है. लेकिन बहुत सारे लोगो का सवाल होता है की 1 Million में कितने लाख होते है? तो इसका जवाब है – 1 Million में 10 लाख होता है और जब बात आती है 10M की तो यह इंडिया में हम इसे एक करोड़ कहते है क्योकि यह पूरे 100 लाख हो जाता है.

million YouTube views


तो दोस्तों आप लोगों को हमारा यह पोस्ट कैसा लगा आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर पता है और आपको 1 Million में कितना होता है? या 1 Million Meaning In Hindi इसके बारे में पूरी जानकारी मिली या नहीं वह भी जरूर बताइएगा तथा पोस्ट पसंद आया हो तो हमारे इस पोस्ट को आप अपने फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी शेयर कर सकते हैं.